Privacy Policy

Last updated: 13 September 2026

यह policy बताती है कि Moodily (moodily.in) आपकी व्यक्तिगत जानकारी कैसे लेता और इस्तेमाल करता है। सवाल हों तो onlinedesk120@gmail.com पर लिखें।

1. हम क्या जानकारी लेते हैं

  • Requirement form (Google Forms): नाम, WhatsApp नंबर, email, शहर/देश, भाषा, role, service category और उससे जुड़े सवाल, goal, deadline, budget, reference link, message और consent — जो आप खुद भरते हैं। Answers Google Forms/Sheets (Google) में store होते हैं। Website का backup enquiry form भी यही जानकारी लेता है।
  • WhatsApp और email: आप हमें जो messages और files भेजते हैं।
  • Website analytics: Google Tag Manager/Google Analytics के ज़रिए pages, clicks, device/browser और अनुमानित location जैसी जानकारी, cookies के साथ।
  • आपके device पर: theme, भाषा और learning-stage rating आपके browser की local storage में रहती है — हम तक नहीं पहुँचती।

2. क्यों

  • आपकी enquiry का जवाब देने, quote बनाने और service देने के लिए
  • Website सुधारने और यह समझने के लिए कि कौन-से pages उपयोगी हैं
  • कानूनी और accounting ज़रूरतों के लिए

हम आपकी जानकारी बेचते नहीं हैं।

3. जानकारी कहाँ रहती है

हम Google (Forms/Sheets, Analytics), Meta (WhatsApp), Razorpay (online payments — card/UPI details Razorpay के पास जाते हैं, Moodily के पास नहीं), GitHub Pages (website hosting) और email providers जैसी third-party services इस्तेमाल करते हैं। ये services अपनी privacy policies के अनुसार data process करती हैं और data India के बाहर भी store हो सकता है।

4. Sensitive जानकारी

कृपया website form में prescription, medical reports, ID documents, बैंक details या passwords न भेजें। Medical store projects में prescription और मरीज़ की जानकारी store के अपने WhatsApp Business account में रहती है; Moodily को setup के लिए उसकी ज़रूरत नहीं होती। किसी project में ऐसी जानकारी तक पहुँच ज़रूरी हो, तो वह केवल लिखित agreement के तहत होगी।

5. कितने समय तक

जो enquiries project में नहीं बदलतीं, उनकी जानकारी 12 महीने के भीतर हटा दी जाती है। Clients की जानकारी agreement और कानूनी ज़रूरतों के अनुसार रखी जाती है।

6. आपके अधिकार

Digital Personal Data Protection Act, 2023 के अनुसार आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने, हटाने, consent वापस लेने और शिकायत करने का अनुरोध कर सकते हैं। onlinedesk120@gmail.com पर "Privacy request" subject के साथ लिखें।

7. Cookies

Analytics cookies आप अपने browser settings से block या delete कर सकते हैं; website फिर भी काम करेगी।

8. बदलाव

इस policy में बदलाव होने पर यह page update होगा और ऊपर की तारीख बदलेगी।