Free resource · कोई form नहीं

AI Daily Life Starter Pack

रोज़ के काम के लिए 10 prompts, 3 पूरे workflows और एक prompt ढाँचा — free tools से चलने वाले, हर step पर आपकी जाँच के साथ।

  • 10 prompts
  • 3 पूरे workflows
  • 6-खाने का ढाँचा
  • 2 checklist

यह page सीधे पढ़ा जा सकता है — कुछ download या sign-up करने की ज़रूरत नहीं।

पहले ढाँचा: 6 खाने का Prompt

एक prompt लंबा नहीं, पूरा होना चाहिए। ये छह खाने भर दीजिए — बाक़ी सब इसी पर टिका है।

एक अच्छा prompt लंबा नहीं होता — पूरा होता है। छह खाने भर दीजिए, जवाब अपने आप सुधर जाता है।

GOALक्या चाहिए

एक वाक्य में नतीजा — 'क्या बनाना है', न कि 'क्या करना है'।

उदाहरणClass 10 के छात्रों के लिए इस chapter का revision sheet चाहिए।

CONTEXTकिसके लिए, कहाँ

कौन पढ़ेगा/इस्तेमाल करेगा, किस board/शहर/business में।

उदाहरणHindi-medium students, UP Board, पहली बार यह chapter पढ़ रहे हैं।

INPUTकच्चा माल

अपना असली text, notes या data चिपकाइए — AI को अंदाज़ा न लगाने दें।

उदाहरणनीचे chapter का text दिया है: …

CONSTRAINTSहद

कितना लंबा, कौन-सी भाषा, क्या शामिल नहीं करना।

उदाहरणएक page, आसान Hindi, कोई नया fact अपने से न जोड़ें।

OUTPUTशक्ल

आपको किस format में चाहिए — table, bullet, script, letter।

उदाहरणदो हिस्से: 10 bullet points, फिर 5 सवाल-जवाब।

CHECKजाँच

AI से कहिए कि वह खुद बताए कहाँ पक्का नहीं है।

उदाहरणअंत में लिखें कि किन 3 बातों को मुझे खुद verify करना चाहिए।

कमज़ोर prompt

इस chapter का summary बना दो।

न यह पता है कि किसके लिए है, न कितना लंबा, न किस format में — जवाब हर बार अलग और आम आएगा।

छह खाने वाला prompt

GOAL: Class 10 UP Board के Hindi-medium छात्रों के लिए इस chapter का एक-page revision sheet बनाइए।
CONTEXT: ये छात्र chapter पहली बार पढ़ रहे हैं; exam में 3-अंक के सवाल आते हैं।
INPUT: नीचे chapter का पूरा text दिया है — [text चिपकाइए]
CONSTRAINTS: एक page, आसान Hindi, कोई नया fact अपने से न जोड़ें, definitions chapter के शब्दों में रखें।
OUTPUT: दो हिस्से — (1) 10 bullet points, (2) 5 संभावित सवाल और छोटे जवाब।
CHECK: अंत में लिखें कि किन 3 बातों को मुझे book से खुद verify करना चाहिए।

छह खाने भरने से जवाब एक जैसा, आपके छात्रों के लायक और जाँचने लायक आता है।

तीन पूरे workflows

हर एक में: किसके लिए, कौन-सा tool, क्या तैयार रखें, step-by-step, copy करने लायक prompt, और output कैसे जाँचें।

एक chapter से पूरा study kit

किसके लिए?
वह छात्र या teacher जिसके पास chapter है पर दोहराने का कोई ढाँचा नहीं।
क्या समस्या हल होती है?
Chapter पढ़ लेने के बाद भी revision के लिए कुछ नहीं बचता — notes बिखरे, सवाल नहीं, याद करने का तरीका नहीं।
कौन-सा free tool?
कोई भी free AI chat। PDF हो तो ऐसा tool जो document पढ़ सके — Moodily के tool notes /tools/ पर हैं।
क्या तैयार रखें?
Chapter का text या PDF, और यह पता कि किस class/board के लिए है।
  1. 1

    Chapter का text चिपकाइए और आसान भाषा में समझने को कहिए — पहले समझ, फिर notes।

  2. 2

    उसी समझ से एक-page revision sheet बनवाइए, सिर्फ़ chapter के अंदर की बातों से।

  3. 3

    उसी sheet से flashcards और 5 exam-जैसे सवाल बनवाइए।

GOAL: नीचे दिए chapter से एक study kit बनाइए।
CONTEXT: Class [X], [board], Hindi-medium; छात्र पहली बार पढ़ रहे हैं।
INPUT: [chapter का text चिपकाइए]
CONSTRAINTS: सिर्फ़ chapter के अंदर की बातें; कोई नया fact नहीं; आसान Hindi।
OUTPUT: चार हिस्से — (1) 5 लाइन का सार (2) 10 bullet revision points (3) 15 flashcards table में (4) 5 exam-जैसे सवाल और छोटे जवाब।
CHECK: अंत में लिखिए कि किन 3 बातों को book से खुद जाँचना चाहिए।
अगला prompt
अब इन flashcards को मुश्किल से आसान के क्रम में लगाइए, और 3 दिन का revision plan बनाइए।

AI draft बनाता है · आप approve करते हैं

Output कैसे जाँचें: Chapter खोलकर हर definition और formula मिलाइए। जो number, तारीख़ या नाम AI ने दिया है और chapter में नहीं है — हटा दीजिए।

यह न भेजें: दूसरे छात्रों के नाम, roll number, marks या कोई निजी record।

जाँच की पूरी list →

आगे बढ़ना हो तो

अगर पूरा syllabus है तो एक ही बार में सब न दें — chapter-wise कीजिए, और हर kit को एक folder में क्रम से रखिए।

Email thread से जवाब और action list

किसके लिए?
वह professional जिसका दिन लंबे threads पढ़ने में जाता है।
क्या समस्या हल होती है?
20 reply वाला thread पढ़कर तय करना पड़ता है कि किसने क्या माँगा और मेरा हिस्सा क्या है — हर बार शुरू से।
कौन-सा free tool?
कोई भी free AI chat। निजी जानकारी हटाकर ही text चिपकाइए।
क्या तैयार रखें?
Thread का text, नाम/नंबर/पते हटाकर।
  1. 1

    Thread चिपकाकर सार, माँगें और अपने काम निकालिए।

  2. 2

    उसी सार से reply का पहला draft बनवाइए — जहाँ आपको तय करना है वहाँ खाली जगह छोड़ने को कहिए।

  3. 3

    Draft खुद पढ़िए, तय बातें भरिए, फिर भेजिए। भेजने का फ़ैसला आपका है।

GOAL: नीचे दिए email thread का सार और मेरे हिस्से के काम निकालिए।
INPUT: [thread चिपकाइए — नाम, नंबर, पते हटा दें]
CONSTRAINTS: कोई अनुमान न लगाएँ; जो साफ़ नहीं है उसे 'unclear' में डालें; 150 शब्द से कम।
OUTPUT: (1) फ़ैसला क्या चाहिए (2) किसने क्या माँगा (3) मेरे काम — deadline के साथ table में (4) unclear बातें।
CHECK: कोई तारीख़ या आँकड़ा साफ़ न हो तो अलग लिखें।
अगला prompt
अब इसका reply draft कीजिए — 120 शब्द से कम, हर माँग का जवाब, और जहाँ मुझे decide करना है वहाँ [ ] छोड़ दें।

AI draft बनाता है · आप approve करते हैं

Output कैसे जाँचें: हर तारीख़, आँकड़ा और वादा thread में मिलाइए। किसी के नाम से कोई commitment न जाए जो thread में नहीं है।

यह न भेजें: Client के नाम, contract की शर्तें, salary, बैंक detail, या कोई confidential attachment।

जाँच की पूरी list →

आगे बढ़ना हो तो

जो सवाल हर हफ़्ते आते हैं उनके जवाब एक फ़ाइल में जमा कीजिए — अगली बार draft वहीं से बनेगा, तेज़ और एक जैसा।

ग्राहक के सवालों का तैयार desk

किसके लिए?
वह दुकान, salon, coaching या freelancer जिसके पास दिन भर एक जैसे सवाल आते हैं।
क्या समस्या हल होती है?
"दाम क्या है?", "कितना समय लगेगा?" — वही सवाल दिन में दस बार, और हर बार जवाब हाथ से टाइप करना पड़ता है।
कौन-सा free tool?
कोई भी free AI chat + WhatsApp Business के quick replies। WhatsApp setup की detail /services/whatsapp-business/ पर है।
क्या तैयार रखें?
अपनी services और दाम की list, और पिछले कुछ असली सवाल (ग्राहक का नाम/नंबर हटाकर)।
  1. 1

    अपनी service और दाम की list एक जगह लिखिए — यही AI का आधार बनेगी।

  2. 2

    पिछले 10 आम सवाल चिपकाकर हर एक का छोटा जवाब बनवाइए, सिर्फ़ अपनी list के अंदर से।

  3. 3

    जवाब खुद पढ़कर ठीक कीजिए, फिर WhatsApp के quick replies में डालिए।

GOAL: मेरे ग्राहकों के आम सवालों के तैयार जवाब बनाइए।
CONTEXT: मेरा business [type] है, [शहर] में।
INPUT: मेरी services और दाम: [list] · आम सवाल: [list — ग्राहक का नाम/नंबर हटाकर]
CONSTRAINTS: हर जवाब 60 शब्द से कम, सादी Hindi; कोई दाम, समय या वादा न लिखें जो मेरी list में नहीं है।
OUTPUT: एक table — सवाल | तैयार जवाब | अगला सवाल जो मुझे पूछना चाहिए।
CHECK: जिन सवालों का जवाब मेरी list से नहीं बनता, उन्हें अलग दिखाइए।
अगला prompt
अब इनमें से 5 सबसे आम को WhatsApp quick replies के छोटे रूप में लिखिए — 40 शब्द से कम।

AI draft बनाता है · आप approve करते हैं

Output कैसे जाँचें: हर दाम और समय अपनी list से मिलाइए। एक भी जवाब ऐसा न जाए जिसे आप निभा न सकें।

यह न भेजें: ग्राहकों के नाम, नंबर, पते, order history या payment detail।

जाँच की पूरी list →

आगे बढ़ना हो तो

जब list बदले, जवाब दोबारा बनवाइए — दाम पुराना रह जाना सबसे आम गलती है।

10 prompts, सीधे copy कीजिए

हर prompt के साथ एक अगला prompt भी है — पहला जवाब आने के बाद वही चलाइए।

Chapter को आसान भाषा में समझना

पहली बार पढ़ने पर chapter भारी लगता है — यह उसे रोज़ की भाषा में खोल देता है।

  • 🎓 Student
  • 🏫 Teacher
GOAL: नीचे दिए chapter को एक ऐसे छात्र को समझाइए जो इसे पहली बार पढ़ रहा है।
CONTEXT: Class [X], [board], Hindi-medium.
INPUT: [chapter का text चिपकाइए]
CONSTRAINTS: आसान Hindi, हर technical शब्द का मतलब साथ में, कोई नया fact न जोड़ें।
OUTPUT: (1) 5 लाइन में पूरा सार (2) मुख्य शब्द और उनके मतलब (3) एक रोज़मर्रा का उदाहरण।
CHECK: अंत में बताइए कि किन बातों के लिए मुझे book देखनी चाहिए।
अगला prompt
अब इसी chapter से 5 ऐसे सवाल बनाइए जो exam में 3 अंक के आ सकते हैं, और हर सवाल का 3-4 लाइन का जवाब।

एक-page revision sheet

Exam से पहले पूरा chapter नहीं, एक page दोहराना होता है।

  • 🎓 Student
GOAL: नीचे दिए notes से एक page का revision sheet बनाइए।
INPUT: [notes चिपकाइए]
CONSTRAINTS: एक page, सिर्फ़ वही जो notes में है, आसान Hindi।
OUTPUT: (1) 10 bullet points (2) 5 ऐसी बातें जो लोग भूल जाते हैं (3) 3 formula/definition जो रटने लायक हैं।
CHECK: बताइए कि notes में कौन-सा हिस्सा अधूरा लग रहा है।
अगला prompt
इन्हीं points से 15 flashcards बनाइए — एक तरफ़ सवाल, दूसरी तरफ़ छोटा जवाब, table में।

लंबा email thread 30 सेकंड में

20 reply वाला thread पढ़ने में समय जाता है; पहले फ़ैसला चाहिए, फिर detail।

  • 💼 Professional
GOAL: नीचे दिए email thread का सार निकालिए।
INPUT: [thread चिपकाइए — नाम/नंबर हटा दें]
CONSTRAINTS: 120 शब्द से कम, कोई अनुमान न लगाएँ।
OUTPUT: (1) फ़ैसला क्या चाहिए (2) किसने क्या माँगा (3) मेरे हिस्से के काम, deadline के साथ (4) अटकी हुई बातें।
CHECK: अगर thread में कोई तारीख़ या आँकड़ा साफ़ नहीं है, उसे अलग लिखें।
अगला prompt
अब इसका एक विनम्र reply draft कीजिए — 100 शब्द से कम, हर माँग का जवाब, और जहाँ मुझे decide करना है वहाँ [ ] छोड़ दें।

Meeting notes से action list

Notes सबके पास होते हैं; तय काम किसी के पास नहीं।

  • 💼 Professional
  • 🚀 Founder
GOAL: इन meeting notes से action list बनाइए।
INPUT: [notes चिपकाइए]
CONSTRAINTS: सिर्फ़ वही काम जो notes में साफ़ तय हुए; बाक़ी 'unclear' में डालें।
OUTPUT: एक table — काम | किसका | कब तक | notes में कहाँ कहा गया।
CHECK: नीचे 'unclear' में वे बातें लिखें जिन पर फ़ैसला नहीं हुआ।
अगला prompt
इन action items का एक छोटा follow-up email draft कीजिए, हर व्यक्ति के हिस्से को अलग bullet में।

CV को एक job के हिसाब से कसना

एक ही CV हर जगह भेजने से कुछ नहीं होता; हर job के शब्द अलग होते हैं।

  • 📄 Job Seeker
GOAL: मेरे CV को इस job description के हिसाब से कसिए।
INPUT: CV: [चिपकाइए] · Job description: [चिपकाइए]
CONSTRAINTS: कोई नया अनुभव, degree या skill न जोड़ें — सिर्फ़ जो CV में है उसे फिर से लिखें।
OUTPUT: (1) सुधरे हुए 6 bullet points (2) JD के कौन-से शब्द अब CV में आ गए (3) कौन-सी माँग मेरे CV में नहीं है।
CHECK: साफ़ लिखें कि आपने कुछ भी नया नहीं जोड़ा।
अगला prompt
अब इसी के आधार पर 120 शब्द का cover note लिखिए — बिना बढ़ा-चढ़ाकर, सादी भाषा में।

ग्राहक के सवाल का तैयार जवाब

एक ही सवाल दिन में दस बार आता है — जवाब हर बार टाइप करना पड़ता है।

  • 🏪 Small Business
  • 🧑‍💻 Freelancer
GOAL: इस ग्राहक के सवाल का WhatsApp जवाब draft कीजिए।
CONTEXT: मेरा business [type] है, [शहर] में। मेरी services और दाम: [list चिपकाइए]
INPUT: ग्राहक का message: [चिपकाइए]
CONSTRAINTS: 80 शब्द से कम, सादी Hindi, कोई दाम या वादा जो मेरी list में नहीं है वह न लिखें।
OUTPUT: (1) जवाब (2) अगला सवाल जो मुझे उनसे पूछना चाहिए।
CHECK: अगर जवाब देने के लिए कोई जानकारी कम है, पहले वही पूछिए।
अगला prompt
इसी तरह के 5 आम सवालों के जवाब बनाइए, जिन्हें मैं WhatsApp के quick replies में रख सकूँ।

Product list से catalogue copy

दाम की list होती है, पढ़ने लायक description नहीं।

  • 🏪 Small Business
GOAL: मेरी product list से catalogue की copy लिखिए।
INPUT: [list — नाम, दाम, थोड़ी detail]
CONSTRAINTS: हर item 20 शब्द से कम; कोई फ़ायदा या दावा न जोड़ें जो list में नहीं है।
OUTPUT: एक table — item | दाम | एक लाइन का description.
CHECK: जिन items की detail कम है, उन्हें अलग दिखाइए ताकि मैं जानकारी जोड़ूँ।
अगला prompt
अब इन्हें 3 categories में बाँटिए और हर category के लिए एक छोटा heading सुझाइए।

Topic से video का ढाँचा

Topic तय है, पहला मिनट तय नहीं — वहीं पर लोग छोड़ देते हैं।

  • 🎥 Creator
GOAL: इस topic पर एक video का ढाँचा बनाइए।
CONTEXT: audience [कौन], भाषा [Hindi/Hinglish], लंबाई [X मिनट]।
INPUT: topic और मेरे points: [चिपकाइए]
CONSTRAINTS: कोई आँकड़ा या दावा न जोड़ें जो मैंने नहीं दिया।
OUTPUT: (1) 5 hook options (2) section-wise outline, हर section का मक़सद (3) एक line का CTA।
CHECK: बताइए किन points के लिए मुझे source दिखाना चाहिए।
अगला prompt
इसी outline से एक 45-second Short की script बनाइए — पहली लाइन hook, आख़िरी लाइन CTA।

किसी topic पर जाँचने लायक brief

AI का जवाब भरोसे लायक तब बनता है जब वह अपने हर दावे का दर्जा खुद बताए।

  • 💼 Professional
  • 🚀 Founder
  • 🧑‍💻 Freelancer
GOAL: इस सवाल पर एक छोटा brief बनाइए: [सवाल]
CONSTRAINTS: जहाँ पक्का नहीं है वहाँ साफ़ लिखें 'पक्का नहीं'; कोई आँकड़ा बिना source न दें।
OUTPUT: एक table — दावा | यह fact है, अनुमान है या राय | कहाँ जाँचें।
CHECK: अंत में 3 ऐसे सवाल लिखिए जिनका जवाब इस brief में नहीं है।
अगला prompt
अब उन दावों की list बनाइए जिन्हें मुझे किसी official source पर खुद जाँचना चाहिए।

हफ़्ते के कामों को क्रम देना

List लंबी होती है; क्रम नहीं होता — इसलिए ज़रूरी काम छूट जाता है।

  • 🏠 रोज़ का काम
  • 🎓 Student
  • 🧑‍💻 Freelancer
GOAL: मेरे इन कामों का हफ़्ते भर का क्रम बनाइए।
INPUT: काम और deadline: [list चिपकाइए]
CONSTRAINTS: रोज़ 3 से ज़्यादा बड़े काम न रखें; deadline वाले काम पहले।
OUTPUT: दिन-wise table — दिन | बड़े काम | छोटे काम | क्यों इस क्रम में।
CHECK: बताइए कौन-सा काम इस हफ़्ते होना मुश्किल है और क्यों।
अगला prompt
अब इसमें से वे काम अलग कीजिए जो कोई और कर सकता है, और जो सिर्फ़ मैं कर सकता हूँ।

हाथ से बनाम AI की मदद से

AI काम कम नहीं करता — क्रम बदल देता है। आख़िर में approve आप करते हैं।

Student — chapter से revision तक

अभी — हाथ से

  1. chapter
  2. notes
  3. सवाल
  4. revision

AI की मदद से

  1. chapter
  2. AI समझाता है
  3. notes
  4. quiz
  5. flashcards
  6. revision plan
  7. आप approve करें

कम manual step, पहला draft जल्दी, दोहराने लायक ढाँचा

Professional — email से action तक

अभी — हाथ से

  1. email
  2. पढ़ना
  3. reply लिखना
  4. काम निकालना
  5. क्रम लगाना

AI की मदद से

  1. email
  2. AI सार
  3. reply draft
  4. action list
  5. आप approve करें

पहला draft जल्दी, एक जैसा format, कुछ छूटने का डर कम

Creator — topic से Shorts तक

अभी — हाथ से

  1. topic
  2. research
  3. script
  4. title
  5. thumbnail
  6. repurpose

AI की मदद से

  1. topic
  2. AI research notes
  3. hook options
  4. script ढाँचा
  5. title options
  6. thumbnail brief
  7. Shorts cut
  8. आप approve करें

ज़्यादा options में से चुनना, दोहराने लायक ढाँचा

Business — सवाल से जवाब तक

अभी — हाथ से

  1. ग्राहक का सवाल
  2. मालिक हर बार जवाब टाइप करता है

AI की मदद से

  1. ग्राहक का सवाल
  2. AI draft
  3. service व दाम की list से मिलान
  4. सुझाया गया जवाब
  5. आप approve करें

एक जैसा जवाब, दोहराने में आसानी, दाम में गलती कम

जाँच और privacy

ये दो list हर workflow पर लागू होती हैं।

AI का जवाब जाँचने के 6 step

AI अच्छा पहला draft देता है, आख़िरी फ़ैसला नहीं। ये छह step हर बार लगाइए।

  • ज़रूरी facts अलग कीजिए — कौन-सी बात पर आगे कोई फ़ैसला टिका है।
  • तारीख़ देखिए — AI की जानकारी पुरानी हो सकती है; नियम, दाम और scheme बदलते हैं।
  • Source खोलिए — link दिया है तो खुद खोलकर पढ़िए; न दिया हो तो माँगिए।
  • हिसाब खुद कीजिए — कोई भी जोड़, प्रतिशत या दाम calculator से मिलाइए।
  • क्या छूट गया देखिए — AI वही बताता है जो पूछा गया; शर्तें और अपवाद अक्सर छूटते हैं।
  • बड़ा फ़ैसला खुद लीजिए — पैसा, सेहत, कानून या किसी और के भविष्य से जुड़ा हो तो expert से पूछिए।

AI में क्या share नहीं करना चाहिए

जो बात आप किसी अजनबी को chat में नहीं भेजेंगे, वह AI में भी न डालिए।

  • Password और OTP — कभी नहीं, किसी हाल में नहीं।
  • Bank account, UPI PIN, card number या कोई payment detail।
  • Aadhaar, PAN या कोई ID number, जब तक बिल्कुल ज़रूरी न हो।
  • Client की निजी जानकारी या ऐसी बात जो contract में confidential लिखी है।
  • Business के अंदर के आँकड़े — margin, cost, supplier के दाम।
  • Medical report या किसी की सेहत की detail।
  • छात्रों या कर्मचारियों के नाम, marks, salary या record।
  • किसी और का फ़ोन नंबर, पता या photo, बिना उनकी मर्ज़ी।

कौन-सा tool किस काम के लिए, उसकी free limit क्या है और कब जाँचा गया — वह Tools page पर है।

आगे क्या

खुद आगे बढ़ना है

5 सीढ़ियाँ, task matrix और बाक़ी resources — Practical AI Resources। पूरा course path Moodily Learn पर है।

अपने काम के लिए तैयार चाहिए

अपना chapter, catalogue या process बताइए — हम इसी ढाँचे को आपके लिए बना देंगे।